लाइव न्यूज़ :

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजि़न्हो फ़ालेयरो 29 सितंबर को होंगे तृणमूल काग्रेस में शामिल: सूत्र

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:38 IST

Open in App

पणजी, 28 सितंबर कांग्रेस विधायक के तौर पर इस्तीफा दे चुके गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फ़ालेयरो बुधवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल में शामिल होने वाले हैं। यहां तृणमूल सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि फ़ालेयरो एवं कुछ अन्य पहले ही कोलकाता पहुंच गये हैं । ये अन्य लोग भी कांग्रेस कार्यकर्ता/पदाधिकारी रह चुके हैं।

फ़ालेयरो ने सोमवार को विधायक तथा कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य के तौर इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि पार्टी की गोवा इकाई ‘नेताओं की एक मंडली द्वारा चलायी जा रही है जो बस स्वहित को प्राथमिकता देते हैं।’’

उन्होंने सोमवार को यह खुलासा करने से इनकार किया था कि क्या वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे, जबकि ममता बनर्जी की यह कहते हुए तारीफ की थी कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टक्कर लेने के लिए उनके जैसे नेता की जरूरत है।

तृणमूल सूत्रों ने बताया कि फ़ालेयरो बुधवार को बनर्जी की उपस्थिति में अन्य नेताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार फ़ालेयरो साथ गोवा की कांग्रेस इकाई के पूर्व महासचिव यतीश नाईक, विजय पाई, वरिष्ठ वकील एंटोनिया क्लोविस डा कोस्टा, लेखक एन शिवदास भी हैं।

फ़ालेयरो के विधानसभा सदस्यता त्याग देने के बाद 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के अब चार विधायक रह गये हैं।

तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शनिवार को गोवा में पीटीआई भाषा से कहा था कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और वह कई स्थानीय नेताओं के संपर्क में है। उन्होंने कहा था कि पार्टी शीघ्र ही मुख्यमंत्री पद का अपना उम्मीदवार घोषित करेगी।

गोवा में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीती थी और भाजपा 13 पर सीमित हो गयी थी। लेकिन भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठजोड़ कर एवं वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार गठित कर कांग्रेस को मात दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव