लाइव न्यूज़ :

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फालेयरो कोलकाता पहुंचे, टीएमसी में हो सकते हैं शामिल

By भाषा | Updated: September 28, 2021 23:38 IST

Open in App

कोलकाता, 28 सितंबर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फालेयरो मंगलवार को कोलकाता पहुंचे जहां वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

दमदम हवाई अड्डे पर फालेयरो की अगवानी टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं- पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुजीत बोस और राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने की।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई-भाषा से कहा, “लुईजिन्हो फालेयरो मंगलवार शाम कोलकाता पहुंचे। वह और उनके समर्थक बुधवार को टीएमसी में शामिल होंगे।”

फालेयरो के साथ गोवा कांग्रेस के एक पूर्व नेता भी हैं और उन्होंने यहां पहुंचने पर पत्रकारों से बात नहीं की।

विधायक के पद से और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा देने के थोड़े समय बाद फालेयरो ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टक्कर लेने के लिए देश को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी जैसी नेता की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो