लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिरसत का निधन

By भाषा | Updated: March 30, 2021 10:01 IST

Open in App

पणजी, 30 मार्च गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिरसत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 74 वर्षीय सिरसत लंबे समय से बीमार थे और गत शनिवार को उन्हें मापुसा कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सूत्रों ने बताया कि उनका रविवार शाम को अस्पताल में निधन हो गया।

सिरसत महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से तीन बार- वर्ष 1977, 1989 और 1994 में- विधायक रहे।

वह वर्ष 1990 से 1991 तक गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिरसत जी के निधन से दुखी हूं। शिक्षा एवं सार्वजनिक जीवन में उनका बड़ा योगदान है जिसे हमेशा याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित