लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा के पूर्व जीएम, चार अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 24, 2021 11:13 IST

Open in App

नोएडा, 24 फरवरी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पूर्व जीएम समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये का मुआवजा और भूखंड हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया, ‘‘एक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र भाटी की शिकायत पर ईकोटेक-3 थाना में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पूर्व महाप्रबंधक (जीएम) रविंद्र तोंगड़, मकोड़ा गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह, उनकी पुत्रवधू श्वेता सिंह, मधु सिंह और गीता सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन हड़पने तथा करोड़ों रुपये का मुआवजा लेने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि तुस्याना गांव की 170 बीघा जमीन इससे पहले चकबंदी के दौरान ग्राम समाज के रूप में दर्ज की गई थी। वर्ष 1989 में सरकार ने टीपीए कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसाने के लिए जमीन खरीदने की अनुमति दी थी। लेकिन, शर्तें पूरी नहीं करने पर साल 2006 में अनुमति को निरस्त कर दिया गया था।

आरोपियों ने साठगांठ कर उक्त जमीन को अपने और परिवार की तीन महिलाओं के नाम करा लिया। इसके बाद सरकारी अधिग्रहण में करोड़ों का मुआवजा, व्यावसायिक भूखंड और अन्य लाभ प्राप्त किया।

इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने वाले जितेंद्र भाटी ने बताया कि तुस्याना गांव में ग्राम समाज की करीब 200 बीघा जमीन है। बेनामा के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए उन्होंने सूचना के अधिकार (आरटीआई) का इस्तेमाल किया जिससे उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला।

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए