लाइव न्यूज़ :

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा- मोदी सरकार अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करने में अक्षम

By भाषा | Updated: February 8, 2020 16:26 IST

पूर्व वित्तमंत्री ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर स्थिति यह है कि मरीज बहुत ही कमजोर है। डॉक्टर ने खुद को अयोग्य साबित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर द्वारा बीमारी को ठीक करने के लिए किए जा रहे इलाज निराशाजनक रूप से गलत हैं।चिंदबरम ने कहा, ‘‘ बीमारी का पता लगा पाने में डॉक्टर असहाय है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार ने साबित किया है कि उसमें अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करने की योग्यता नहीं है और वह असहाय है। कांग्रेस की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय बजट पर केंद्र सरकार की आलोचन करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार उस असहाय डॉक्टर की तरह है जो मरीज की बीमारी का पता लगाने और प्रभावी इलाज करने में अक्षम है।

पूर्व वित्तमंत्री ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर स्थिति यह है कि मरीज बहुत ही कमजोर है। डॉक्टर ने खुद को अयोग्य साबित कर दिया है। डॉक्टर द्वारा बीमारी को ठीक करने के लिए किए जा रहे इलाज निराशाजनक रूप से गलत हैं।’’

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. अरविंद सुब्रह्मण्यम जैसे लोग जो बीमारी का इलाज कर सकते थे उन्हें सरकार से बाहर जाने दिया गया।’’ चिंदबरम ने कहा, ‘‘ बीमारी का पता लगा पाने में डॉक्टर असहाय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम डॉक्टर यह तो कह सकता है... मुझे खेद है। हमने गलती की है, क्या डॉ.मनमोहन सिंह आएंगे और हमें परामर्श देंगे।’’ 

टॅग्स :पी चिदंबरमनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां