लाइव न्यूज़ :

कानून की छात्रा की आत्महत्या पर हुए विवाद के बाद पूर्व क्षेत्र निरीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: November 26, 2021 18:06 IST

Open in App

कोच्चि, 26 नवंबर केरल के पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को यहां पास के अलुवा ईस्ट थाने के पूर्व प्रभारी को निलंबित कर दिया, जिनका नाम कुछ दिन पहले आत्महत्या करने वाली कानून की छात्रा के सुसाइड नोट में सामने आया था।

डीजीपी अनिलकांत ने एर्णकुलम रेंज के डीआईजी द्वारा दाखिल एक रिपोर्ट के आधार पर पूर्व क्षेत्र निरीक्षक सीएल सुधीर के निलंबन का आदेश जारी किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारी की ओर से कुछ गलतियां की गईं।

कानून की 21 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें अपने पति, ससुराल वालों और पुलिस अधिकारी को यह कदम उठाने के लिये जिम्मेदार बताया गया था। बुधवार को थाना प्रभारी को पद मुक्त कर दिया गया था और उन्हें राज्य के पुलिस प्रमुख के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया था।

आदेश में कहा गया है कि कोच्चि यातायात एसीपी द्वारा सुधीर के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी और 14 दिन के अंदर दक्षिण जोन के आईजी को इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह