लाइव न्यूज़ :

द्रमुक के पूर्व सांसद के पी रामलिंगम भाजपा में शामिल हुए

By भाषा | Updated: November 21, 2020 17:27 IST

Open in App

चेन्नई (तमिलनाडु), 21 नवंबर द्रमुक के पूर्व सांसद के पी रामलिंगम शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये और उन्होंने कहा कि वह इस द्रविड़ दल से निष्कासित किये गये नेता एम के अलागिरि को भगवा पार्टी से जुड़ने के लिए राजी करने का प्रयास करेंगे।

रामलिंगम भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चेन्नई यात्रा से पूर्व यहां पार्टी कार्यालय में तमिलनाडु के पार्टी मामलों के प्रभारी एवं पार्टी महासचिव सी टी रवि और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके रामलिंगम ने कहा कि वह अलागिरि को भाजपा में शामिल होने के लिए राजी करने को प्रयास करेंगे। हालांकि, पार्टी में शामिल होने या नहीं होने का फैसला अलागिरि ही करेंगे।

रामलिंगम को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने को लेकर इस साल के प्रारंभ में द्रमुक से निलंबित कर दिया गया था। उन्हें पार्टी की कृषि शाखा के सचिव पद से भी हटा दिया गया था। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक की पार्टी की मांग के विरूद्ध राय प्रकट की थी।

भाजपा में रामलिंगम का स्वागत करते हुए रवि ने ट्वीट किया, ‘‘यह बहुत बड़ा संकेत है कि द्रमुक के पूर्व सांसद डॉ. के पी रामलिंगम उस दिन भाजपा में शामिल हुए जिस दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चेन्नई आ रहे हैं। इससे न केवल द्रमुक और उसका आधार कमजोर होगा बल्कि पूरे राज्य में भाजपा मजबूत होगी। ’’

कुछ साल पहले जब करुणानिधि के उत्तराधिकारी के तौर पर द्रमुक प्रमुख के पद के लिए जंग छिड़ गयी थी तब 66 वर्षीय रामलिंगम अलागिरि के खेमे में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच