लाइव न्यूज़ :

सीवर के काम में लापरवाही के कारण पूर्व जिलाधिकारी, टाटा प्रोजेक्ट्स के अधिकारियों को सजा

By भाषा | Updated: March 3, 2021 22:17 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), तीन मार्च बूंदी में एक दीवानी अदालत ने सीवर के काम में लापरवाही करने के लिए पूर्व जिलाधिकारी, टाटा प्रोजेक्ट्स के दो अधिकारियों और सात अन्य को तीन महीने जेल की सजा सुनाई है और उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है।

एजेंसी ने शहरी विकास परियोजना के तहत 2018 में काम किया था लेकिन कथित तौर पर इसके कारण सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए थे और बिजली, पानी तथा टेलीफोन की लाइन टूट गई थी।

अदालत ने 26 फरवरी को आदेश जारी किया था लेकिन आदेश की प्रति बुधवार को जारी की गई।

न्यायाधीश निखिल कुमार नाद ने कहा कि बूंदी के तत्कालीन जिलाधिकारी महेश चंद शर्मा, टाटा प्रोजेक्ट्स, सिकंदराबाद, तेलंगाना, अध्यक्ष सोमैया रामकृष्णन, कंपनी के प्रबंध निदेशक विनायक देशपांडे और अन्य लोग इस कार्य में लापरवाही और जून 2018 में अदालत की अवमानना के लिए जिम्मेदार हैं।

बूंदी के एक निवासी महावीर मीणा ने “अनियोजित” तरीके से किए गए सीवर के कार्य के लिए स्थानीय लोगों की ओर से फरवरी 2018 में बूंदी दीवानी अदालत में मामला दर्ज कराया था।

टाटा प्रोजेक्ट्स के वकील राजकुमार माथुर ने कहा कि अदालत के आदेश को चुनौती दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी