लाइव न्यूज़ :

पूर्व राजनयिक वेणु राजामोनी को ओ पी जिंदल विश्वविद्याल ने नियुक्त किया प्रोफेसर

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त पूर्व राजनयिक वेणु राजामोनी को ओ पी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय ने ‘डिप्लोमैटिक प्रैक्टिस’ विषय का प्राध्यापक नियुक्त किया है।

नौकरशाही का 34 वर्षों का अनुभव रखने वाले पूर्व पत्रकार राजामोनी 2017 से 2020 तक नीदरलैंड में भारत के राजदूत थे।

उन्होंने कहा, “मैं ओ पी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) से जुड़कर खुश हूं जिसे भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान घोषित किया गया है।”

यह विश्वविद्यालय हरियाणा के सोनीपत में स्थित है।

राजामोनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “प्रतिभाओं को निखारने में जेजीयू की महत्वपूर्ण भूमिका है जो भारत को दुनिया के अग्रणी राष्ट्रों की कतार में ले जा सकते हैं, और इस प्रयास में अपना पूर्ण योगदान करने का इरादा रखता हूं।”

वह हेग में रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रहे और अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) व स्थायी मध्यस्थता अदालत (पीसीए) के साथ भारत के संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी ।

राजामोनी ने दिल्ली स्थित जेएनयू से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में स्नातकोत्तर किया है जबकि केरल स्थित महात्मा गांधी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग से चीनी भाषा में प्रमाण-पत्र भी लिया है।

वह 2012 से 2017 तक प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति रहने के दौरान उनके प्रेस सचिव के पद पर भी रहे।

इसके अलावा वह वाशिंगटन डीसी, जिनेवा, बीजिंग और हांगकांग में भारतीय मिशनों में रहने के अलावा विदेश मंत्रालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां