लाइव न्यूज़ :

चीन का मुकाबला करने के लिए पूर्व राजनयिक ने भारत में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 18:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 अक्टूबर पूर्व वरिष्ठ राजनयिक जी पार्थसारथी ने रविवार को चीन का मुकाबला करने के लिये आसियान देशों के साथ रणनीतिक संबंध विकसित करने के वास्ते भारत में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जिनमें से अधिकांश बौद्ध अनुयायी हैं।

म्यांमा का उदाहरण देते हुए पार्थसारथी ने कहा कि चीन उस देश के लिए बंगाल की खाड़ी में एक नौसैनिक बंदरगाह बना रहा है, जो भारतीय सीमाओं के लिए एक सुरक्षा चुनौती है।

हालाकि, म्यांमा में राजदूत के रूप में कार्य कर चुके पार्थसारथी ने विश्वास जताया कि म्यांमा, भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु में आयोजित स्वर्णिम विजय वर्ष सम्मेलन के दौरान पार्थसारथी ने कहा, '' एक बात वे (म्यांमा के अधिकारी) कहते हैं कि हम आपको कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप बुद्ध की भूमि हैं और वे बुद्ध के अनुयायी हैं।''

उन्होंने कहा, '' यह पूरा क्षेत्र बौद्ध अनुयायियों से भरा हुआ है और हम इस तथ्य का पूरा फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। यहां तक कि हम लोगों को पर्यटन के लिए भारत नहीं बुला पा रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि इस क्षेत्र में संभावनाएं तलाशने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह