पूर्व डीजीपी के वी राजगोपालन नायर का निधन

By भाषा | Updated: September 26, 2021 12:51 IST2021-09-26T12:51:55+5:302021-09-26T12:51:55+5:30

Former DGP KV Rajagopalan Nair passes away | पूर्व डीजीपी के वी राजगोपालन नायर का निधन

पूर्व डीजीपी के वी राजगोपालन नायर का निधन

तिरुवनंतपुरम, 26 सितंबर केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के वी राजगोपालन नायर का आयु संबंधी बीमारियों के कारण रविवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 83 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी है।

वर्ष 1962 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी नायर 30 अप्रैल, 1995 से 30 जून, 1996 तक डीजीपी रहे। उन्होंने सतर्कता और जेल विभागों के प्रमुख के रूप में भी सेवाएं दी थीं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पूर्व डीजीपी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former DGP KV Rajagopalan Nair passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे