पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2024 15:36 IST2024-08-06T15:36:12+5:302024-08-06T15:36:19+5:30

सूत्रों ने बताया कि आडवाणी की हालत स्थिर है। अस्पताल के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आडवाणी (96) को आज यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। 

Former deputy PM LK Advani admitted to Apollo Hospital in Delhi | पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को मंगलवार को दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आडवाणी की हालत स्थिर है। अस्पताल के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आडवाणी (96) को आज यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। 

जुलाई के पहले हफ्ते में भी, आडवाणी को इस अस्पताल में भर्ती किया गया था और दो दिन चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद (अस्पताल से) छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में रखा गया था। इससे पहले, आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया था और वहां रातभर रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 

इनपुट - भाषा एजेंसी

Web Title: Former deputy PM LK Advani admitted to Apollo Hospital in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :LK Advani