दिल्ली में कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता राजकुमार चौहान भाजपा में शामिल
By भाषा | Updated: May 11, 2019 19:39 IST2019-05-11T19:39:01+5:302019-05-11T19:39:01+5:30
चौहान ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में भरोसा है और वह भाजपा के साथ अपने खटीक समुदाय को मजबूती से जोड़ने के लिए काम करेंगे। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का चौहान का फैसला इस पार्टी की नीतियों का ‘‘पर्दाफाश’’ करता है।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ी है।
Highlightsउत्तर पश्चिम दिल्ली की सीट से टिकट न दिये जाने के बाद से चौहान कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे चौहान केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
दिल्ली के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार चौहान शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर मतदान (12 मई) से एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ी है। उत्तर पश्चिम दिल्ली की सीट से टिकट न दिये जाने के बाद से चौहान कांग्रेस से नाराज चल रहे थे।
पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को इस सीट से टिकट दी है। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे चौहान केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
Former Delhi minister Raj Kumar Chauhan joins BJP in presence of Delhi BJP Chief Manoj Tiwari pic.twitter.com/3qU5TAuzui
— ANI (@ANI) May 11, 2019
चौहान ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में भरोसा है और वह भाजपा के साथ अपने खटीक समुदाय को मजबूती से जोड़ने के लिए काम करेंगे। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का चौहान का फैसला इस पार्टी की नीतियों का ‘‘पर्दाफाश’’ करता है।
Web Title: Former Delhi minister Raj Kumar Chauhan joins BJP in presence of Delhi BJP Chief Manoj Tiwari
Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections.