लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पूर्व मंत्री अशोक वालिया नहीं रहे, राहुल और कई अन्य नेताओं ने दुख जताया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 12:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल कांग्रेस नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया का बुधवार को देर रात निधन हो गया। 72 वर्षीय वालिया कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "दिल्ली के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. एके वालिया जी के कोरोना से देर रात अपोलो अस्पताल में निधन की खबर से स्तब्ध हूं। भगवान दिवंगत नेता के आत्मा को शांति प्रदान करें।”

कुमार ने कहा, "दिल्ली कांग्रेस के लिए यह अपूर्णीय क्षति है।"

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने वालिया के निधन पर दुख जताया है।

राहुल गांधी ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एके वालिया जी के निधन से दुखी हूं। वह कांग्रेस पार्टी के एक बहुत ही मददगार सदस्य थे और उनमें गहरी सामाजिक चेतना थी। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं निजी तौर पर इसकी साक्षी हूं कि एके वालिया जी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर बहुत सारे लोगों की मदद की। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर एके वालिया जी का निधन दु:खद है। एक सक्षम प्रशासक के तौर पर दिल्ली के विकास में उनका बड़ा योगदान था। उनके मृदुभाषी व सादगीपूर्ण आचरण के सभी कायल थे। उनके परिवार के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।’’

गौरतलब है कि वालिया ने दिल्ली में शीला दीक्षित की अगुवाई वाली सरकार में बतौर मंत्री कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी।

डॉक्टर अशोक कुमार वालिया का जन्म दिल्ली में आठ दिसंबर 1948 को हुआ था। उन्होंने 1972 में इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और पेशे से वह फिजीशियन थे।

वह दिल्ली की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी विधानसभा के सदस्य रहे। वह अपने चौथे कार्यकाल में लक्ष्मी नगर से विधायक रहे। वहीं पहले से लेकर तीसरे कार्यकाल तक वह गीता कॉलोनी से विधायक रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू