लाइव न्यूज़ :

मुथरा में कांग्रेस की पूर्व सभासद की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: February 11, 2021 00:18 IST

Open in App

मथुरा, 10 फरवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में बुधवार दिनदहाड़े बाइकसवारों दो युवकों ने वृन्दावन नगर पालिका की कांग्रेस की पूर्व सभासद मीरा ठाकुर (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली उनके कार चालक के पैर में भी लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह बुधवार को मथुरा के पॉश इलाके डैम्पीयर नगर में कपड़ों की खरीदारी करने गई थीं।

एसपी (सिटी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि वृन्दावन नगर पालिका की पूर्व सभासद मीरा ठाकुर अपनी बेटी के साथ कार से मथुरा के डैम्पीयर नगर इलाके में खरीदने पहुंची थीं। चालक कुंजबिहारी भी उनके साथ था। कपड़े खरीदने के बाद जब वह कार में बैठ ही रही थीं कि बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने मीरा ठाकुर पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि मीरा ठाकुर के भाई अमर सिंह ने भांजे राम के ससुर रमेश और उसके तीन बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे