लाइव न्यूज़ :

असम से कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:48 IST

Open in App

कोलकाता, गुवाहाटी, 16 अगस्त असम से कांग्रेस की पूर्व सांसद सुष्मिता देव सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई।

कांग्रेस छोड़ने के तुरंत बाद देव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में यहां तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। देव कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और उसकी महिला शाखा की प्रमुख थीं।

तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद का स्वागत किया। तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘हम अपने तृणमूल परिवार में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता देव का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं! ममता शासन से प्रेरित होकर, वह आज हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता डेरेक ओ ब्रायन की उपस्थिति में हमारे साथ जुड़ी हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को अपना इस्तीफा भेजने वाली देव ने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है। गांधी को लिखे अपने पत्र में, देव ने कहा कि वह ‘‘सार्वजनिक सेवा के अपने जीवन में एक नया अध्याय’’ शुरू कर रही हैं।

वह दिन में पहले यहां तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय गई थीं।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘देव ने आज अभिषेक बनर्जी से उनके कामाक स्ट्रीट कार्यालय में मुलाकात की और दो वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में उनके साथ बैठक की। वह आज नबान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात कर सकती हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि देव के दोपहर बाद नबान्न में पार्टी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने की संभावना है।

इस बीच, असम प्रदेश कांग्रेस समिति (एपीसीसी) के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने गुवाहाटी में संवाददाताओं से कहा कि पूर्व सांसद को इसलिए पार्टी छोड़नी पड़ी क्योंकि ‘‘वह अवसादग्रस्त हैं।’’

बोरा ने कहा कि देव को पार्टी आलाकमान ने ‘‘पर्याप्त महत्व’’ दिया और उनके पार्टी छोड़ने का कोई ‘‘राजनीतिक कारण’’ नहीं हो सकता है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘उनका इस्तीफा अवसाद की निशानी है। कोई नहीं समझ सकता कि हार का किसी व्यक्ति पर कितना असर पड़ता है, अगर उसने सुष्मिता को नहीं देखा है। संभवत: सिलचर में पार्टी का फिर से जनाधार बनाने का उनमें आत्मविश्वास नहीं है।’’

देव 2019 के लोकसभा चुनावों में सिलचर सीट पर भाजपा के राजदीप राय से हार गई थीं।

यह पूछने पर कि क्या उनके जाने से कांग्रेस को झटका लगेगा तो पार्टी की असम इकाई के प्रमुख ने कहा, ‘‘जब परिवार का कोई सदस्य जाता है, तो अच्छा नहीं लगता है...हमें उनकी तरह और नेताओं के खोजने पर काम करना होगा।’’

देव ने पत्र में पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया। कांग्रेस ने कहा कि उनका कोई पत्र नहीं मिला है, लेकिन उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उन्होंने और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन बंद है।

उनके इस्तीफा के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उनसे बात नहीं कर पा रहा हूं क्योंकि सुष्मिता जी का फोन बंद है। वह प्रतिभाशाली और सक्षम हैं। सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी ने हमेशा उनकी प्रशंसा की है।’’

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि पार्टी ‘‘आंख बंद कर’’ आगे बढ़ रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सुष्मिता देव ने हमारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी आंख बंद कर आगे बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन