कांग्रेस के पूर्व सांसद और अभिनेता गोविंदा महाराष्ट्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 16:05 IST2019-10-19T16:05:33+5:302019-10-19T16:05:33+5:30

इस बीच कांग्रेस के पूर्व सांसद और अभिनेता गोविंदा ने मलकापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के उम्मीदवार चैनसुख मदनलाल संचेती के लिए प्रचार किया। यह कैसी विडंबना है।

Former Congress MP and actor Govinda road show in favor of BJP candidate in Maharashtra | कांग्रेस के पूर्व सांसद और अभिनेता गोविंदा महाराष्ट्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो

शर्मा ने कहा कि इन्दौर को मिनी मुम्बई भी कहा जाता है

Highlightsअभी हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। शर्मा ने कहा कि फिल्म अभिनेता गोविंदा मध्य प्रदेश के ब्रांड एम्बेसडर होंगे और वह प्रदेश के स्थानों और परंपराओं को लोगों तक पहुंचाएंगे।

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है। आज शाम 5 बजे प्रचार का अंतिम दिन है। दोनों राज्य में सभी दलों ने जमकर प्रचार कर रहे हैं। एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।

देखा जाए तो महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला भाजपा-शिवसेना गठजोड़ का कांग्रेस-राकांपा से है। हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा और इनेलो-जजपा में मुख्य मुकाबला है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व सांसद और अभिनेता गोविंदा ने मलकापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के उम्मीदवार चैनसुख मदनलाल संचेती के लिए प्रचार किया। यह कैसी विडंबना है। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। 

मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा मध्य प्रदेश के ब्रांड एम्बेसडर होंगे और वह प्रदेश के स्थानों और परंपराओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।

शर्मा ने कहा कि फिल्म अभिनेता गोविंदा मध्य प्रदेश के ब्रांड एम्बेसडर होंगे और वह प्रदेश के स्थानों और परंपराओं को लोगों तक पहुंचाएंगे। शर्मा ने कहा कि इन्दौर को मिनी मुम्बई भी कहा जाता है और इस शहर में फिल्म उद्योग को कई बड़े कलाकार दिये जिनमें लता मंगेशकर, सलमान खान शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महेश्वर, मांडव और भोपाल जैसे कई स्थान हैं जहां काफी फिल्मों की शूटिंग हुई है इसलिये हमारी सरकार प्रयास कर रही है कि यहां फिल्म सिटी बनायी जाये। इससे प्रदेश के कलाकारों को बेहतर मौका मिलेगा।

Web Title: Former Congress MP and actor Govinda road show in favor of BJP candidate in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे