लाइव न्यूज़ :

तीर्थ पुरोहितों के धरने को समर्थन देकर पूर्व कांग्रेस विधायक ने चढाया सियासी पारा

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:17 IST

Open in App

उत्तरकाशी / देहरादून, 30 जून गंगोत्री सीट पर संभावित उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहितों को अपना समर्थन देकर सियासी पारा चढा दिया है।

गंगोत्री उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मैदान में उतरने की प्रबल संभावना को देखते हुए सजवाण का यह कदम चुनावी अखाड़े में उनके ताल ठोंकने का संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि पार्टी की गंगोत्री सीट से सजवाण के उम्मीदवार बनाने की प्रबल संभावना है।

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे गंगोत्री और यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों के धरने को समर्थन देते हुए सजवाण ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जनता सबक सिखएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दो साल से चार धाम यात्रा बंद है लेकिन सरकार ने यात्रा से जुड़े लोगों को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जनता सबक सिखएगी।’’

पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा के गोपाल सिंह रावत ने कांग्रेस विधायक सजवाण को 9,610 मतों से पराजित किया था। लेकिन कैंसर से लंबी लडाई के बाद इस वर्ष अप्रैल में रावत की मृत्यु के बाद यह सीट रिक्त हो गई।

इस बारे में संपर्क किए जाने पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने माना कि मुख्यमंत्री रावत गंगोत्री सीट से उपचुनाव में मैदान में उतर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा करे, हमारी पार्टी की उपचुनाव लड़ने की तैयारी पूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे