लाइव न्यूज़ :

पंजाब में अवैध खनन के आरोप में कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल गिरफ्तार, साइट पर पुलिस देख संचालक हुआ फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2022 07:34 IST

पंजाब सरकार के बयान में पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अरुण सैनी के हवाले से कहा गया है कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए आठ जून को मैरा कलां गांव के पास एक क्रशर की साइट पर पुलिस टीम भेजी गई, जहां कुछ लोग अवैध खनन करते पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध का स्पष्ट मामला करार दिया हैपुलिस टीमों ने घटनास्थल से भारी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रेलर को बरामद करने में कामयाबी हासिल की

चंडीगढ़ः पंजाब में भोआ से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को 'अवैध खनन'’ में लिप्त पाए जाने पर पठानकोट पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक ने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने अवैध खनन में लिप्त पाए जाने के बाद भोआ से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार और अवैध कृत्यों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की पुष्टि की है।"

कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध का स्पष्ट मामला करार दिया है। पंजाब सरकार के बयान में पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अरुण सैनी के हवाले से कहा गया है कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए आठ जून को मैरा कलां गांव के पास एक क्रशर की साइट पर पुलिस टीम भेजी गई, जहां कुछ लोग अवैध खनन करते पाए गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने घटनास्थल से भारी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रेलर को बरामद करने में कामयाबी हासिल की। हालांकि, इसका संचालक और एक अन्य व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा। तारागढ़ थाने में खनन एवं खनिज (विकास एवं नियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आठ जून को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी के पूर्व विधायक की "मनमाने ढंग से गिरफ्तारी" की निंदा करते हुए कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध का एक स्पष्ट मामला है। 

टॅग्स :पंजाबकांग्रेसभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह