लाइव न्यूज़ :

एसडीएमसी कर्मी पर हमला करने के आरोप में कांग्रेस का पूर्व विधायक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 27, 2021 13:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर कांग्रेस के पूव विधायक आसिफ मोहम्मद खान को दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खान की गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद हुई है जिसमें वह कथित तौर पर अपने पोस्टर हटाने पर एसडीएमसी कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) ईशा पांडेय ने बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लाजपत नगर क्षेत्र के निरीक्षक राम किशोर की शिकायत पर शुक्रवार को ओखला के पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने शाहीन बाग पुलिस थाने में दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि खान ने ड्यूटी पर तैनात एमसीडी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की व सरकारी काम में बाधा में उत्पन्न की।

पांडेय ने बताया, ‘‘शाहीन बाग निवासी खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।’’ खान ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि पोस्टर हटाने वाला व्यक्ति एसडीएमसी का कर्मचारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह