लाइव न्यूज़ :

शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में महाराष्ट्र परीक्षा परिषद के पूर्व आयुक्त गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 23:07 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 21 दिसंबर पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) के पूर्व आयुक्त सुखदेव डेरे और एक सॉफ्टवेयर कंपनी के तत्कालीन प्रबंधक को 2018 शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी कंपनी ने परीक्षा आयोजित की थी।

पुणे पुलिस की साइबर एवं आर्थिक अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि 2020 शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में कथित गड़बड़ी के मामले में जारी जांच के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात डेरे को हिरासत में लिया। इसी मामले में एमएससीई के आयुक्त तुकाराम सुपे को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ 2018 शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में गड़बड़ी में डेरे की कथित संलिप्तता को लेकर उनके खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।’’

अधिकारियों ने पहले बताया था कि पुणे पुलिस ने टीईटी की परीक्षा देने वाले छात्रों को उत्तीर्ण कराने का वादा कर उनसे पैसे लेने के आरोप में सुपे और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सुपे के पास से दो करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी और सोने के जेवर भी बरामद किए थे।

महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) परीक्षा पत्र लीक करने की कोशिश से जुड़े मामले की जांच के दौरान 2020 टीईटी परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इस मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार डेरे और जीए सॉफ्टवेयर के तत्कालीन प्रबंधक अश्विन कुमार ने 2018 में शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम में छेड़छाड़ करने के लिए कथित रूप से पैसे लिए थे। जीए सॉफ्टवेयर को ही यह परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।

पुलिस ने कहा कि 2020 की टीईटी परीक्षा की जांच के दौरान 2018 की टीईटी परीक्षा की कथित गड़बड़ी सामने आयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर