लाइव न्यूज़ :

घर में चल रही महाभारत के बीच राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोल गयीं कुछ ऐसा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2018 09:26 IST

Bihar Assembly Winter Session 2018: देश में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं. स्थिति यह है कि हर मामले में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को संज्ञान लेना पड़ता है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट को बधाई देते हैं कि वह इन सब मामलों पर सरकार को फटकार लगा रही है.

Open in App

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि सूबे में जंगलराज नहीं बल्कि महाजंगलराज है. आज बिहार विधान परिषद के शीतकालीन सत्र में पहुंची राबड़ी देवी ने सूबे में कानून व्यवस्था के मसले पर नीतीश सरकार को न केवल निशाने पर लिया बल्कि कई आरोप भी लगाए.

उन्होंने कहा कि यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से टूट चुकी है. प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं. स्थिति यह है कि हर मामले में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को संज्ञान लेना पड़ता है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट को बधाई देते हैं कि वह इन सब मामलों पर सरकार को फटकार लगा रही है. इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है लेकिन सरकार के कान पर ज़ूं तक नहीं रेंग रही.

सुप्रीम कोर्ट की फटकार पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे चाचा डरे हुए हैं, वो सवाल का जवाब देने से बच रहे हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी पर सरकार को सोचना होगा. आज बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल है. बुडको घोटाले मामले पर तेजस्वी ने कहा कि हम सीबीआई जांच की मांग भी अब नहीं कर सकते हैं क्योंकि वहां भी खेल हो रहा है. मामले की जांच के लिए बिहार विधान सभा की कमिटी बनाई जाए.

उन्होंने कहा, बिहार पुलिस भी मानती है कि अपराध बढ़ा है. सरकार के लोग भी जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है. यहां बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं. बलात्कार हो रहा है. रंगदारी, मर्डर, लूट समेत हर अपराध बढ़ा है. जब पटना का अपराध कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, तो पूरे राज्य का अपराध कैसे कंट्रोल होगा. सीतामढ़ी में हुए मॉब लिचिंग पर उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रमाण है कि कैसे आरएसएस और भाजपा के लोगों ने बूढ़े आदमी को जला कर मार डाला और प्रशासन मौन रहा. अब इसे ब्रश करने की कोशिश की जा रही है. हम वहां जाना चाहते थे. लेकिन, धारा-144 लगाये जाने के कारण हम वहां नहीं जा पाए. अब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. आखिर उसका जिम्मेदार कौन हैं?

टॅग्स :तेजस्वी यादवराबड़ी देवीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया