लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव को मिली जान से मारने की धमकी

By भाषा | Updated: October 27, 2021 12:33 IST

Open in App

कोलकाता, 27 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बंदोपाध्याय की पत्नी एवं कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती को टाइप किया हुआ एक पत्र मिला, जिस पर गौरहरि मिश्रा के हस्ताक्षर है। पत्र लिखने वाले का कहना है कि वह शहर के राजाबाजार विज्ञान महाविद्यालय के रासायनिक प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पत्र पर 22 अक्टूबर की तिथि है, जिसमें लिखा गया है, ‘‘महोदया, आपके पति की हत्या कर दी जाएगी। आपके पति की जान कोई नहीं बचा सकता।’’

उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

मई में सेवानिवृत्त हो चुके बंदोपाध्याय इस समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां