लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्य सचिव एम एम कुट्टी दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Updated: November 6, 2020 00:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव एम एम कुट्टी को बृहस्पतिवार को ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है।

उनके अलावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के प्रोफेसर मुकेश खरे, भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्व महानिदेशक रमेश के जे को आयोग का पूर्णकालिक तकनीकी सदस्य नियुक्त किया गया है।

आदेश के अनुसार पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव अरविंद कुमार नौटियाल आयोग के पूर्णकालिक सदस्य होंगे।

आदेश में कहा गया है कि पद संभालने से तीन साल के लिए या 70 साल होने तक के लिए यह नियुक्ति होगी।

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की गहराती समस्या के बीच केंद्र ने 29 अक्टूबर को एक नए कानून को लागू कर ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग’ का गठन किया। नए कानून के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर पांच साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये जुर्माना का प्रावधान किया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल