लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी तुलना अभिमन्यु से की

By भाषा | Updated: March 26, 2021 23:27 IST

Open in App

देहरादून, 26 मार्च पद से अचानक हटाए जाने को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की आहत भावनाएं एक होली मिलन कार्यक्रम के दौरान छलक पड़ीं जहां उन्होंने अपनी तुलना महाभारत के चरित्र अभिमन्यु से कर डाली जिसे अपने ही परिवार के लोगों ने युद्धभूमि में छल से मारा था।

यहां बालावाला में बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिए अपने संबोधन में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, ‘‘अभिमन्यु के वध पर द्रोपदी शोक नहीं करती है। हाथ खड़े करके बोलती है कि पांडवों इसका प्रतिकार करो।’’

अपने कार्यकाल का चार साल पूरा होने से महज नौ दिन पहले अठारह मार्च को पद से हटाए गए रावत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान देने का प्रयास किया और हो सकता है कि इससे कुछ लोगों को कष्ट हुआ हो।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं खुश हूं कि मैं राजनीति की काली सुरंग से साफ निकल कर बाहर आया हूं।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे उन्हें अपने लोगों से आंख मिलाकर न देख सकें।

हालांकि, इस बारे में पूछे जाने पर प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह जैसे वरिष्ठ नेता की संगठन में जरूरत है और उनका इस्तेमाल कहीं भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके बारे में चिंता का काम केंद्रीय नेतृत्व का है और अब हमें यहां पर उनकी चिंता नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं और भाजपा का बहुत विस्तार हो रहा है, ऐसे में पार्टी किसी भी कार्यकर्ता का कहीं भी इस्तेमाल कर सकती है और अनुभवी कार्यकर्ताओं की बहुत जरूरत है।

भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में विकास की नींव रखी थी और वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह उस पर इमारत बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए