लाइव न्यूज़ :

त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, भगवा लहराने का कोशिश में भाजपा

By भाषा | Updated: October 17, 2019 18:17 IST

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री 73 वर्षीय पृथ्वीराज चव्हाण को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने पंढ़रपुर विट्ठल रुकमाई मंदिर के अध्यक्ष 36 वर्षीय अतुल भोंसले पर एक बार फिर भरोसा किया है लेकिन इस सीट पर चुनाव को रोचक बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे उदयसिंह उंडालकर पाटिल ने बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देउदयसिंह इस सीट से सात बार विधायक रहे विलासराव उंडालकर पाटिल के बेटे हैं जिनका 2014 में यहां से टिकट काटकर चव्हाण को दे दिया था।तब खुद विलासराव भी निर्दलीय मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें चव्हाण से मात मिली थी।

महाराष्ट्र चुनाव : उदयसिहं ने कराड दक्षिण में मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया, चव्हाण की चुनौती बढ़ी

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए अगले हफ्ते होने जा रहे मतदान में भाजपा कांग्रेस के गढ़ सतारा जिले के कराड दक्षिण सीट पर भगवा लहराने की कोशिश में लगी है।

यहां से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री 73 वर्षीय पृथ्वीराज चव्हाण को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने पंढ़रपुर विट्ठल रुकमाई मंदिर के अध्यक्ष 36 वर्षीय अतुल भोंसले पर एक बार फिर भरोसा किया है लेकिन इस सीट पर चुनाव को रोचक बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे उदयसिंह उंडालकर पाटिल ने बनाया है।

उदयसिंह इस सीट से सात बार विधायक रहे विलासराव उंडालकर पाटिल के बेटे हैं जिनका 2014 में यहां से टिकट काटकर चव्हाण को दे दिया था। हालांकि, तब खुद विलासराव भी निर्दलीय मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें चव्हाण से मात मिली थी।

पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले स्थित कराड दक्षिण सीट में अधिकतर ग्रामीण आबादी गन्ने की खेती में लगी है और 1960 से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। वर्ष 2014 के चुनाव में चव्हाण को 76,831 मत मिले थे जबकि विलासराव 60,413 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थे।

भोंसले को कुल 58,621 मत मिले और वह तीसरे स्थान पर थे। भोंसले हार के बावजूद क्षेत्र में सक्रिय रहे और उन्हें विकास कार्य में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का भी समर्थन मिला। भोंसले ने कहा, ‘‘मैं पिछले पांच साल से इस निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रहा हूं...पिछली बार परिस्थितियां अलग थी। उस समय मैं तब के मुख्यमंत्री (चव्हाण) से लड़ रहा था लेकिन इस समय मैं एक अक्षम विधायक के खिलाफ लड़ रहा हूं।’’

चव्हाण ने कहा कि वह गत पांच साल लगातार लोगों के बीच रहे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कई विकास कार्य कराए। चार लेन की सड़क, पुलिस आवासीय कॉलोनी, ग्रामीण क्षेत्रों में अवसंरचना का विकास कराया जिनपर 1800 करोड़ रुपये व्यय हुए।’’ चव्हाण ने त्रिकोणीय मुकाबले से भी इनकार किया और कहा कि भाजपा प्रत्याशी के साथ उनका सीधा मुकाबला है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं