लाइव न्यूज़ :

अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रोसैया का निधन

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:30 IST

Open in App

हैदराबाद, चार दिसंबर अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोनिजेति रोसैया का शनिवार को निधन हो गया। रोसैया 88 वर्ष के थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि आज सुबह रोसैया बीमार पड़े और एक निजी अस्पताल ले जाते समय उन्होंने आखिरी सांस ली।

वह 31 अगस्त 2011 से 30 अगस्त 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे। रोसैया ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1968 में विधान परिषद के सदस्य के रूप में की थी। वाई एस राजशेखर रेड्डी के निधन के बाद वह तीन सितंबर से 25 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी समेत कई नेताओं ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमण ने भी रोसैया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने हैदराबाद स्थित रोसैया के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिवंगत नेता की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ कराने के निर्देश दिये।

बयान के मुताबिक, राज्य सरकार ने तीन दिवसीय शोक की घोषणा की है। रोसैया का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर किया जाएगा।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि रविवार को अंतिम दर्शन के लिए रोसैया का पार्थिव शरीर तेलंगाना के पार्टी मुख्यालय गांधी भवन में लाया जाएगा, जहां पार्टी नेता एवं अन्य उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

रोसैया के निधन पर शोक जताते हुए तेलंगाना में कांग्रेसी नेताओं ने अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस सरकार की सफलता और योगदान के लिए वरिष्ठ नेता को याद किया।

संसद सत्र में भाग लेने दिल्ली पहुंचे तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एवं सांसद रेवंत रेड्डी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने हैदराबाद पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने रोसैया की याद में पार्टी मुख्यालय में दो मिनट का मौन रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं