लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, मप्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

By भाषा | Updated: August 21, 2019 18:32 IST

मप्र में पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर नहीं रहे। आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कमलनाथ सरकार ने गौर के निधन पर राजकीय शोक की घोषणा की है। वह 10 बार लगातार विधानसभा के सदस्य रहे। 

Open in App
ठळक मुद्देगौर का बुधवार सुबह यहां नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।गौर 2004-2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और 10 बार लगातार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर (89) का बुधवार सुबह लंबी बीमारी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर भोपाल स्थित सुभाष नगर विश्राम घाट पर किया गया।

उनके पोते आकाश गौर ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन, केन्द्रीय मंत्रीगण नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत एवं नित्यानंद राय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह एवं कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और शासकीय कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। इससे पहले उनके शव को उनके निवास से प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के दर्शनार्थ के लिए फूलों से सुसज्जित वाहन में लाया गया।

गौर का बुधवार सुबह यहां नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। नर्मदा अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से गौर का निधन हुआ। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और सात अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गौर 2004-2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और 10 बार लगातार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। अपने लंबे राजनीतिक करियर में वह मध्य प्रदेश में गृह, वाणिज्य, उद्योग, विधि एवं विधायी कार्य, संसदीय कार्य, जनसम्पर्क, नगरीय कल्याण, शहरी आवास तथा पुनर्वास, 'भोपाल गैस त्रासदी' राहत, सहित अन्य विभागों के भी मंत्री रहे।

वह लंबे समय से गोविंदपुरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते थे। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में 75 वर्ष पार करने के कारण उन्हें भाजपा का टिकट नहीं मिला था। उनके स्थान पर उनकी बहू कृष्णा गौर को भाजपा ने इस सीट से टिकट दिया और वह पहली बार विधायक बनीं।

गौर ने वर्ष 1992-93 में भाजपा नीत सुंदरलाल पटवा के मुख्यमंत्रित्व काल में नगरीय प्रशासन मंत्री के तौर पर राजधानी भोपाल सहित समूचे प्रदेश में अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई थी। इसके कारण वह बुलडोजर मंत्री के तौर पर जाने जाते थे।

वह बेबाक वक्ता, कुशल राजनेता एवं संजीदा इंसान थे। उन्होंने मजदूर नेता से मंत्री, मुख्यमंत्री तक लम्बा राजनीतिक सफर तय किया। गौर का जन्म 2 जून 1930 को नौगीर ग्राम जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ था। लेकिन वह बचपन से ही भोपाल में रहे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बाबूलाल गौरशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत