लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली किया रेफर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 17, 2019 20:55 IST

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर: बुधवार सुबह फिर से तबियत बिगड़ने पर उन्हें भोपाल के एक निजी नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी. वो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे. डॉक्टरों की टीम गौर का इलाज किया, मगर उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ.

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तबियत ज्यादा खराब हो गई. गौर को आज दोपहर को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया. दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर काफी समय से बीमार चल रहे हैं. 

बुधवार सुबह फिर से तबियत बिगड़ने पर उन्हें भोपाल के एक निजी नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी. वो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे. डॉक्टरों की टीम गौर का इलाज किया, मगर उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद दिल्ली ले जाने की तैयारी की और उन्हें दोपहर एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया. यहां उनका मेंदाता अस्पताल में इलाज होगा. 

गौर के अस्वथ्य होने की खबर मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नर्मदा अस्पताल पहुंचे और गौर के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि गौर साथ मजबूत और हसमुख नेता हैं, वे जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे.

दरअसल, बाबूलाल गौर को अप्रैल के पहले सप्ताह में पैरालसिस अटैक आया था. काफी लंबे समय तक भोपाल के नर्मदा अस्पताल में उनका इलाज हुआ था. ब्रेन में क्लाटिंग की वजह से गौर के कुछ अंग ठीक से काम नहीं कर रहे थे. आवाज भी लड़खड़ाने लगी थी. आराम मिलने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनकी तबीयत फिर खराब हुई इसके बाद फिर से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. हालत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मेंदाता अस्पताल ले जाया गया.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं