लाइव न्यूज़ :

Cyrus Mistry dies in car accident: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2022 17:13 IST

Cyrus Mistry dies in car accident: उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई के पास एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। पालघर के पुलिस अधीक्षक ने इस खबर की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्दे कार में 4 लोग मौजूद थे, 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया है।टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।  साइरस मिस्त्री के पिता पल्लोनजी मिस्त्री का जून 2022 में 93 साल की उम्र में निधन हो गया।

मुंबईः टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। वह 54 वर्ष के थे।

उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दुर्घटना अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुई। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। ऐसा लग रहा है कि यह एक दुर्घटना है।’’ कार में 4 लोग मौजूद थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया है।

इस हादसे में मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें कार चालक भी शामिल है। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बारे में अधिक जानकारी घायलों से जुटाने की कोशिश की जाएगी।

पालघर पुलिस अधिकारी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा के दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के बाद यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ है। 

सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साइरस मिस्त्री के पिता पल्लोनजी मिस्त्री का जून 2022 में 93 साल की उम्र में निधन हो गया। साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को मुंबई में हुआ था। 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह का प्रमुख बनाया गया था। 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। वह टाटा समूह के छठे अध्यक्ष थे। 

टॅग्स :सायरस मिस्त्रीमहाराष्ट्रमुंबईसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं