Cyrus Mistry dies in car accident: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2022 17:13 IST2022-09-04T16:35:48+5:302022-09-04T17:13:36+5:30
Cyrus Mistry dies in car accident: उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई के पास एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। पालघर के पुलिस अधीक्षक ने इस खबर की पुष्टि की है।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।
मुंबईः टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। वह 54 वर्ष के थे।
उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दुर्घटना अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुई। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। ऐसा लग रहा है कि यह एक दुर्घटना है।’’ कार में 4 लोग मौजूद थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया है।
Former chairman of Tata Sons Cyrus Mistry killed in road accident near Mumbai
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2022
इस हादसे में मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें कार चालक भी शामिल है। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बारे में अधिक जानकारी घायलों से जुटाने की कोशिश की जाएगी।
Former Chairman of Tata Sons Cyrus Mistry died in a car crash at around 3pm in Maharashtra's Palghar area. A total of 4 people were there in the vehicle; two, including Cyrus Mistry, died: Palghar Police pic.twitter.com/7sE8PgPUno
— ANI (@ANI) September 4, 2022
पालघर पुलिस अधिकारी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा के दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के बाद यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ है।
Maharashtra | Former Chairman of Tata Sons, Cyrus Mistry died in a car crash at around 3pm in the Palghar area today
— ANI (@ANI) September 4, 2022
A total of four people were travelling in the vehicle; two, including Cyrus Mistry, died, said police. pic.twitter.com/n48hZirTeQ
सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साइरस मिस्त्री के पिता पल्लोनजी मिस्त्री का जून 2022 में 93 साल की उम्र में निधन हो गया। साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को मुंबई में हुआ था। 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह का प्रमुख बनाया गया था। 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। वह टाटा समूह के छठे अध्यक्ष थे।
Cyrus Mistry, former Chairman of Tata Sons, while travelling from Ahmedabad to Mumbai, died in a road accident after his car hit a divider. 4 people were present in the car; 2 died on spot & 2 were moved to hospital: Palghar police officials pic.twitter.com/nOlhZcKUZA
— ANI (@ANI) September 4, 2022
Shocking #CyrusMistry died in a road accident pic.twitter.com/XemOnZMKDr
— Utkarsh Singh (@utkarshs88) September 4, 2022