लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानदेशिकन का निधन

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:12 IST

Open in App

चेन्नई, 15 जनवरी तमिल मनीला कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य बी एस ज्ञानदेशिकन का शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी ने यह जानकारी दी। वह 71 वर्ष के थे।

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानदेशिकन 2014 में राष्ट्रीय पार्टी को छोड़कर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जी के वासन द्वारा बनाई गई पार्टी टीएमसी में शामिल हो गये थे।

वासन के करीबी माने जाने वाले ज्ञानदेशिकन तमिलनाडु से दो बार (2001-07, 2007-13) राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

टीएमसी के अध्यक्ष जी के वासन ने एक ट्वीट कर ज्ञानदेशिकन के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, टीएनसीसी के अध्यक्ष के एस अलागिरि, पट्टाली मक्कल काची के संस्थापक नेता एस रामदास और अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम के महासचिव टीटीवी दिनाकरण ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल