कर्ज धोखाधड़ी मामले में 'मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन' का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:24 IST2021-01-05T17:24:42+5:302021-01-05T17:24:42+5:30

Former chairman of 'Mumbai Dabbawala Association' arrested in debt fraud case | कर्ज धोखाधड़ी मामले में 'मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन' का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

कर्ज धोखाधड़ी मामले में 'मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन' का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

मुंबई, पांच जनवरी मुंबई पुलिस ने कर्ज धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष तालेकर को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने सोमवार रात को पड़ोसी जिले पुणे के एक गांव से तालेकर को गिरफ्तार किया। एक अन्य डब्बावाला एसोसिएशन की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। डब्बावाला महानगर में लोगों तक खाने का टिफिन उपलब्ध कराते हैं।

अधिकारी ने बताया कि तालेकर को मंगलवार सुबह मुंबई लाया गया। हालांकि, कर्ज धोखाधड़ी मामले में तालेकर का सहयोगी एवं अन्य आरोपी विट्ठल सावंत अभी तक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिछले साल फरवरी में तालेकर एवं दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इन सभी पर 22 डब्बावाला के नाम पर कर्ज लेकर उन्हें पैसे नहीं देकर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

पुलिस उपायुक्त (जोन-7) प्रशांत कदम ने कहा कि तालेकर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है, जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former chairman of 'Mumbai Dabbawala Association' arrested in debt fraud case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे