लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी हत्याकांड की जांच करने वाले पूर्व सीबीआई अधिकारी के. रागोथमन का निधन

By भाषा | Updated: May 12, 2021 14:40 IST

Open in App

चेन्नई, 12 मई केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व अधिकारी के. रागोथमन का बुधवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। पुलिस और अस्पताल के सूत्रों ने इस बारे में बताया।

रागोथमन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले के मुख्य जांच अधिकारी थे।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

रागोथमन के दामाद डॉ षणमुगावेल ने बताया कि रागोथमन का उनके पैतृक स्थान विल्लुपुरम जिले के उलुनडुरपेट में अंतिम संस्कार किया जायेगा।

रागोथमन सीबीआई के उस विशेष जांच दल के अधिकारी थे, जिसने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में जांच की थी। श्रीपेरुंबदूर के पास 21 मई 1991 को एक चुनावी रैली में लिट्टे की एक महिला सदस्य के आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मृत्यु हो गई थी।

रागोथमन ने राजीव गांधी की हत्या की घटना सहित कई विषय पर किताबें भी लिखी हैं। उन्होंने ‘ह्यूमन बम’ नाम से एक वृत्तचित्र भी बनाया था।

पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) रागोथमन ने सीबीआई में अपने करीब चार दशक के कार्यकाल में कई मामलों की जांच का जिम्मा संभाला। हालांकि राजीव गांधी हत्या मामले की जांच से वह करीब 10 साल तक जुड़े रहे।

मामले में सात दोषियों मुरुगन, संथन, पेरारीवलन, जयकुमार, रविचंद्रन, रॉबर्ट पायस और नलिनी को मृत्युदंड दिया गया।

हालांकि बाद में इन सभी की मृत्युदंड की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो