लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

By भाषा | Updated: April 16, 2021 12:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार की सुबह यहां निधन हो गया। माना जा रहा है कि उनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वह 68 वर्ष के थे।

अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा समझा जा रहा है कि सिन्हा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता बृहस्पतिवार रात को चला था। उन्होंने आज तड़के चार बज कर करीब तीस मिनटपर अंतिम श्वांस ली।

बिहार कैडर के 1974 बैच के अधिकारी सिन्हा ने 21 साल की आयु में प्रतिष्ठित यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा उत्तीर्ण की थी। सिन्हा 2012 में सीबीआई प्रमुख बने थे। उन्होंने पुलिस सेवा में चार दशक पुराने अपने करियर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व किया था और पटना एवं दिल्ली में सीबीआई में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई।

आईटीबीपी ने एक बयान में कहा, ‘‘आईटीबीपी के महानिदेशक एवं सभी रैंक के कर्मी आईटीबीपी के पूर्व महानिदेशक रंजीत सिन्हा के दु:खद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। उन्होंने एक सितंबर, 2011 से 19 दिसंबर, 2012 तक महानिदेशक के रूप में और इससे पहले अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में बल में सेवाएं दी थीं। उन्हें उनके पेशेवर कौशल एवं असाधारण नेतृत्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

सिन्हा ने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान से एमफिल की डिग्री ली थी। वह पढ़ने एवं लिखने के बहुत शौकीन थे और विभिन्न पत्रिकाओं में नीति संबंधी मामलों में नियमित रूप से योगदान देते रहते थे।

प्रतिष्ठित सेवा के लिए पुलिस पदक और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सिन्हा ने रांची, मधुबनी एवं सहरसा जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और बिहार के नक्सल प्रभावित मगध प्रमंडल में पुलिस उपमहानिरीक्षक के तौर पर सेवाएं दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा