लाइव न्यूज़ :

सीबीडीटी के पूर्व अध्यक्ष पी सी मोदी ने संभाला राज्यसभा के नए महासचिव का पदभार

By भाषा | Updated: November 12, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्यसभा के नए महासचिव का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पी. पी. के. रामाचार्युलु का स्थान लिया। राज्यसभा के महासचिव पद पर उनकी नियुक्ति को अभी तीन महीने भी नहीं हुए थे कि उन्हें हटा दिया गया है।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इससे पहले मोदी को राज्यसभा के नए महासचिव पद पर नियुक्त किया था।

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘राज्यसभा के सभापति ने भारतीय राजस्व सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और सीबीडीअी के पूर्व अध्यक्ष को राज्यसभा के महासचिव पद पर नियुक्त किया है। उनका दर्जा केंद्रीय सचिव का होगा।’’

आदेश में कहा गया कि मोदी की यह नियुक्ति संविदात्मक होगी और वह 12 नवंबर 2021 से 10 अगस्त, 2022 तक या अगले आदेश तक प्रभावी होगी।

एक अन्य अधिसूचना में कहा गया कि रामाचार्युलु को उनके पदभार से 12 नवंबर को मुक्त कर दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रामाचार्युलु को अब राज्यसभा सचिवालय में सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्हें एक सितंबर को राज्यसभा का महासचिव नियुक्त किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें इस पद से क्यों हटाया गया, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

तीन महीने के भीतर रामाचार्युलु को हटाए जाने पर कांग्रेस नेता व राज्यसभा के सांसद जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे तनिक भी आश्चर्य नहीं हुआ। रामाचार्युलु एक पेशेवर, गैर-पक्षपाती और इस पद के लिए पूरी तरह योग्य थे---मोदी सरकार में यह तीनों ही गुण अभिशाप हैं।’’

मोदी भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1982 के बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

राज्यसभा के महासचिव, सचिवालय के प्रशासनिक प्रमुख तथा सभापति की ओर से और उनके नाम से संचालित सभी प्रशासनिक और अधिशासी कार्यों के समग्र प्रभारी होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे