लाइव न्यूज़ :

सीबीडीटी के पूर्व अध्यक्ष पी सी मोदी राज्यसभा के नए महासचिव नियुक्त

By भाषा | Updated: November 12, 2021 12:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी को राज्यसभा का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मोदी पी. पी. के. रामाचार्युलु का स्थान लेंगे। राज्यसभा के महासचिव पद पर उनकी नियुक्ति को अभी तीन महीने भी नहीं हुए थे कि उन्हें हटा दिया गया है।

नए महासचिव की नियुक्ति संसद के शीतकालीन सत्र के आरंभ होने के कुछ दिनों पूर्व की गई है। सत्र 29 नवंबर से आरंभ होने की उम्मीद है।

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि सीबीडीटी के पूर्व अध्यक्ष मोदी उच्च सदन के नए महासचिव होंगे। उनके मुताबिक, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस संबंध में जारी एक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

रामाचार्युलु को अब राज्यसभा सचिवालय में सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्हें सितंबर में राज्यसभा का महासचिव नियुक्त किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें इस पद से क्यों हटाया गया, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि मोदी शुक्रवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

तीन महीने के भीतर रामाचार्युलु को हटाए जाने पर कांग्रेस नेता व राज्यसभा के सांसद जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे तनिक भी आश्चर्य नहीं हुआ। रामाचार्युलु एक पेशेवर, गैर-पक्षपाती और इस पद के लिए पूरी तरह योग्य थे---मोदी सरकार में यह तीनों ही गुण अभिशाप हैं।’’

मोदी भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1982 के बैच के अधिकारी हैं।

राज्यसभा के महासचिव, सचिवालय के प्रशासनिक प्रमुख तथा सभापति की ओर से और उनके नाम से संचालित सभी प्रशासनिक और अधिशासी कार्यों के समग्र प्रभारी होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे