लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीएजी की माफी से साफ हो गया कि उन्होंने मनमोहन सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया: सचिन पायलट

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:45 IST

Open in App

लखनऊ, एक नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) विनोद राय और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विनोद राय की माफी से साफ हो गया है कि उन्होंने अपनी 2-जी स्पेक्ट्रम व कोयला रिपोर्ट में झूठ बोलकर पूर्व की मनमोहन सिंह सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पायलट ने सोमवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अदालत में हलफनामा देकर विनोद राय ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया है। उन्‍होंने दावा किया कि ''न्यायालय के 1500 पृष्ठों के निर्णय और पूर्व सीएजी विनोद राय द्वारा सयुंक्त प्रगतिशील गठबंधन की मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में आडिट रिपोर्ट में लगभग 176 करोड़ रुपये के 2जी स्पेक्ट्रम व कोयला घोटाले की फर्जी कहानी का अंत हो गया है।''

पायलट ने कहा, ''इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि आरोप लगाने वाले पूर्व सीएजी ने अदालत को दिए अपने हलफनामे में स्वीकार किया है कि उक्त प्रकरण में तथ्यात्मक गलतियां हमसें हुई और हमने झूठ बोला है।''

उन्‍होंने आरोप लगाया कि ''मनमोहन सिंह सरकार को बदनाम और अस्थिर करने के लिये एक मनगढ़ंत कहानी विनोद राय ने तैयार की जिस पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने खूब हो हल्ला मचाया और बदनाम करने का प्रयास किया, लेकिन आज यह साफ हो गया कि मनमोहन सिंह सरकार पूरी तरह साफ सुथरी और एक ईमानदार सरकार थी।''

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व अन्य भाजपा नेताओं के साथ विनोद राय को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये।

सवालों के जवाब देते हुए पायलट ने कहा, ‘‘ किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं के सम्मान व न्याय के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा संघर्षरत हैं, उत्तर प्रदेश समस्याओं के ढेर पर बैठा है। सरकार उनका समाधान करने के स्थान पर विभाजन की राजनीति करने में विश्वास कर जनता के साथ धोखा कर रही है।''

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में वाद्रा ने अन्याय के विरुद्ध आवाज उठायी, वह किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ रही हैं, महिलाओं-बेटियों के सम्मान के लिये वह ढाल बनकर खड़ी हुई हैं, यहां बदलाव सुनिश्चित है,जनता की आस्था कांग्रेस की तरफ तेजी से बढ़ रही है।''

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने झूठ, छल, छद्म के सहारे जनादेश हासिल कर जनता के भरोसे को तोड़ने का काम किया और अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिये जनता को लूटने का काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया