लाइव न्यूज़ :

पूर्व कैब‍िनेट मंत्री हाजी र‍ियाज अहमद का कोरोना से न‍िधन

By भाषा | Updated: April 29, 2021 13:27 IST

Open in App

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता हाजी र‍ियाज अहमद का बृहस्पतिवार तड़के कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

अहमद के दामाद आरिफ ने बताया कि हाजी रियाज़ अहमद को 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ज़िला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। सांस लेने पर दिक्कत होने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान आज तड़के करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गौहर में दोपहर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

रियाज अहमद की गिनती सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी सहयोगियों में होती थी।

इस बीच, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी (59) का भी बृहस्पतिवार सुबह राजधानी लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान निधन हो गया।

त्रिवेदी यूपी आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। उन्हें करीब एक पखवाड़े पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेदी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाजी रियाज अहमद और आईएएस अधिकारी त्रिवेदी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट