लाइव न्यूज़ :

पूर्व नौकरशाहों ने भाजपा नेताओं को केरल में चुनावी हार की बताई वजह

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:27 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात जून भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केरल में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में मिली हार को लेकर उन तीन पूर्व नौकरशाहों से उनका नजरिया जानना चाहा था जो अब पार्टी से जुड़े हुए हैं और सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि माना जा रहा है, उन्होंने यह रिपोर्ट भेज दी है।

सूत्रों ने कहा कि तीन पूर्व अधिकारियों में दो पूर्व आईपीएस अफसर जैकब थॉमस और पूर्व आईएएस अधिकारी सीवी आनंद बोस ने पार्टी के अंदर “समस्याओं” और छह अप्रैल को राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में हार के कारण पर “स्वतंत्र रिपोर्ट” भेज दी है।

सूत्रों ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की कि इन रिपोर्ट में क्या कथित “हवाला” लेनदेन, कथित राजमार्ग लूट प्रकरण में कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ लगे आरोपों का कोई संदर्भ है।

थॉमस और बोस इस बारे में टिप्पणी के लिये उपलब्ध नहीं थे।

सूत्रों ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुख्ता रूप से यह समझा जा रहा है कि उन्होंने केरल भाजपा के अंदर के मसलों, चुनाव में मिली व्यापक हार, बढ़ती गुटबाजी के कारणों पर स्वतंत्र रिपोर्ट भेजी है और राज्य में पार्टी की छवि सुधारने के लिये कुछ सुझाव भी दिए हैं।

इसके साथ ही इनमें से एक ने अपनी रिपोर्ट में यह सुझाव भी दिया है कि केंद्रीय नेतृत्व को चुनावों में पार्टी की हार के लिये “पेशेवर एजेंसी” की सेवाएं लेनी चाहिए। इस चुनाव में भाजपा अपने कब्जे वाली एकमात्र नेमॉम सीट भी हार गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह