पूर्व नौकरशाह भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, दो सचिवों की भी नियुक्ति

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:53 IST2021-06-19T16:53:22+5:302021-06-19T16:53:22+5:30

Former bureaucrat nominated state vice-president in BJP, two secretaries also appointed | पूर्व नौकरशाह भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, दो सचिवों की भी नियुक्ति

पूर्व नौकरशाह भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, दो सचिवों की भी नियुक्ति

लखनऊ, 19 जून भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राज्य में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये प्रदेश में शनिवार को एक उपाध्यक्ष एवं दो प्रदेश सचिवों को नियुक्त किया है।

भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व नौकरशाह एवं मऊ से विधान परिषद सदस्य ए के शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है ।

बयान में कहा गया है कि इसके अलावा अर्चना मिश्रा (लखनऊ) तथा अमित वाल्मीकि (बुलन्दशहर) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि एके शर्मा गुजरात कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे और लंबे समय तक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ कार्य किये था । स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और इसके बाद शर्मा को भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बनाया।

माना जा रहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उन्हें संगठन में उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former bureaucrat nominated state vice-president in BJP, two secretaries also appointed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे