लाइव न्यूज़ :

पूर्व नौकरशाह मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए

By भाषा | Updated: April 1, 2021 15:50 IST

Open in App

श्रीनगर, एक अप्रैल पूर्व नौकरशाह और जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद अशरफ मीर बृहस्पतिवार को यहां सज्जाद लोन के नेतृत्व वाली पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गये।

पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि मीर पार्टी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता बशीर अहमद डार की मौजूदगी में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) में शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि मीर का शानदार कॅरियर रहा है। उन्होंने विधानसभा परिषद सचिव, विधि, न्याय एवं संसदीय मामलों, राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण में आयुक्त/सचिव के पद समेत कई अहम पदों पर रहते हुए जम्मू कश्मीर सरकार में सेवाएं दी।

सेवानिवृत्ति के बाद मीर राज्य सूचना आयुक्त के पद पर थे। अक्टूबर 2019 में जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश घोषित किये जाने के बाद आयोग को भंग कर दिया गया था और तब तक वह इस पद पर थे।

मीर के पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए लोन ने भरोसा जताया कि उनके (मीर के) प्रशासनिक अनुभवों से पार्टी को लाभ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos