लाइव न्यूज़ :

बसपा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी का निधन

By भाषा | Updated: April 22, 2021 22:50 IST

Open in App

बांदा (उत्तर प्रदेश), 22 अप्रैल बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र के बसपा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी का बृहस्पतिवार शाम निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।

द्विवेदी वर्ष 2007 में नरैनी सीट से दस्यु सरगना अंबिका उर्फ ठोकिया की मां पियरिया देवी को हराकर विधायक चुने गए थे।

वह साल 2010 में चर्चित शीलू निषाद बलात्कार कांड में दोषी पाये गये थे और उन्हें 10 साल की सजा हुई। इस समय वह उच्च न्यायालय से जमानत पर थे।

पूर्व विधायक के बेटे मयंक द्विवेदी ने बताया, "मेरे पिता गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त थे और कुछ दिन पहले एसजीपीजीआई लखनऊ में उनका किडनी प्रतिरोपण हुआ था। उन्होंने बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे अतर्रा स्थित अपने निजी आवास में अंतिम सांस ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र