लाइव न्यूज़ :

बसपा के पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, कहा- कांग्रेस ही लड़ रही दलितों की असली लड़ाई

By भाषा | Updated: March 6, 2021 18:01 IST

Open in App

लखनऊ, छह मार्च उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के पुवायां से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद शनिवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद ने उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष पार्टी (कांग्रेस की) सदस्यता ग्रहण की।

इसके बाद, प्रसाद ने कहा, ''कांग्रेस और प्रियंका (गांधी वाद्रा) जी ही दलित, पिछड़ों और वंचित समुदाय के लिए असली लड़ाई लड़ रही हैं।''

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने पर प्रसाद को बधाई दी और कहा कि पार्टी में उनके आने से शोषित और वंचित समुदाय के हित के लिए कांग्रेस द्वारा किये जा रहे संघर्ष में और तेजी आएगी।

उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा सहित गैर कांग्रेस दलों से लोगों का पूरी तरह मोहभंग हो चुका है और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और युवाओं का रुझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है।’’

लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नदी अधिकार यात्रा बसवार, प्रयागराज से बलिया माझी घाट तक निषाद भाइयों और मछुआरा समाज के अधिकारों के लिए चल रही है।

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के शासनकाल में निषाद समुदाय को नदी, पोखर, झील, मिट्टी, बालू के प्राकृतिक उपज का अधिकार दिया गया था, लेकिन आज बड़ी- बड़ी कंपनियां नदी की खनिज संपदा लूट रही हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘जब निषाद समुदाय ने इसका विरोध किया, तो भाजपा सरकार ने क्रूर कार्रवाई करते हुए उनको मारा-पीटा और प्रताड़ित किया।’’

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ''सरकार यह जान ले कि आने वाले चुनाव में यही निषाद समुदाय सरकार का घमंड चूर-चूर कर देगा और उसे सत्ता से उखाड़ फेंकेगा।''

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि रोजाना 22 से 23 किमी. नदी अधिकार यात्रा चल रही है और अब तक 112 किमी की यात्रा पूरी हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 11 December 2025: आज इन 5 राशियों का फूटेगा भाग्य, कम मेहनत के बावजूद मिलेगी सफलता

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टGoa Nightclub Fire: भगोड़े अपराधियों को वापस लाना आसान नहीं

कारोबार31 दिसंबर से पहले इन कामों को जरूर कर लें पूरा, वरना दोबारा नहीं मिलेगा मौका

भारत अधिक खबरें

भारतक्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड? जानें क्या है इसका फायदा और डाउनलोड करने का तरीका

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत