लाइव न्यूज़ :

रीता बहुगुणा के घर में आग लगाने के आरोपी रहे पूर्व बसपा विधायक भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:13 IST

Open in App

लखनऊ, चार अगस्त सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर में आग लगाने के मामले में आरोपी रहे बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।

जितेंद्र सिंह का नाम उप्र कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर में वर्ष 2009 में आग लगाने के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल रहा है।

उनके भाजपा में शामिल होने पर जोशी ने कहा, ''जितेंद्र सिंह बबलू के पार्टी में शामिल होने के समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने 2009 में, जिस समय मैं मुरादाबाद जेल में बंद थी, उस समय सरोजनी नायडू मार्ग, लखनऊ स्थित मेरे निवास को आग लगाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। पूरे भारत में टेलीविज़न पर वह दिखाई दिए थे तथा तहकीकात में वह आरोपी पाए गए थे।''

उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा, ''मुझे पूर्ण विश्वास है कि उन्होंने यह तथ्य पार्टी से छिपाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त की है। इस संदर्भ में मैं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से बात कर उनकी सदस्यता निरस्त करने की बात करूंगी।''

लखनऊ स्थित जोशी के घर में आगजनी की घटना के समय मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं। बसपा समर्थकों ने जोशी पर बसपा प्रमुख के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा की पट्टिका पहनाकर जितेन्द्र कुमार सिंह (अयोध्या), कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर (आजमगढ़), बसपा के पूर्व समन्वयक मनोज शर्मा (गाजियाबाद), बसपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रवेश सिंह (रायबरेली) के साथ ही सेवानिवृत्त एयर कोमोडोर श्याम शंकर तिवारी तथा समाज सेविका डॉ. बीना लवानियां को भाजपा परिवार में शामिल कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू