लाइव न्यूज़ :

हिस्ट्रीशीटर को भगाने का आरोपी भाजपा का पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:59 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), चार जून एक अपराधी को पुलिस हिरासत से भगाने के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पदाधिकारी नारायण सिंह भदौरिया को पद से हटाये जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार कर लिया गया।

कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि ने शुक्रवार को बताया कि हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को भगाने के आरोपी भदौरिया और दो अन्य लोगों को गौतमबुद्ध नगर और कानपुर में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। सिंह के ऊपर 25,000 रुपये का इनाम था।

सिंह को बुधवार को नौबस्ता थाने ले जाते समय जबरन मुक्त कराने के मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि आपराधिक मामलों में वांछित मनोज सिंह बुधवार को हमीरपुर मार्ग पर स्थित गेस्ट हाउस में भाजपा नेता भदौरिया की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। इसकी सूचना मिलने पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और सिंह को पकड़कर जीप में ले जाने लगी। तभी अचानक आठ लोग वहां पहुंचे और पुलिस जीप का घेराव कर अपराधी को जबरन छुड़ा लिया और वहां से लेकर फरार हो गये।

पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज के जरिये सभी आठ लोगों की पहचान कर ली गयी है और इस मामले में नौबस्ता पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार वीडियो फुटेज में भदौरिया भी दिखाई दिया, जिसके बाद उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को भदौरिया को भाजपा ने उनके पद से हटा दिया और उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिये।

कुलहरि के मुताबिक भदौरिया की गिरफ्तारी गौतमबुद्ध नगर से की गई और इनामी अपराधी को पुलिस हिरासत से भगाने में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह