लाइव न्यूज़ :

भाजपा के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का निधन

By भाषा | Updated: December 17, 2020 12:41 IST

Open in App

गोंडा (उप्र), 17 दिसम्बर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में बुधवार रात निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

सिंह के परिवार में उनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

इससे पूर्व, बीते पांच दिसम्बर को पीजीआई लखनऊ में उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज रानी सिंह का भी निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पूर्व सांसद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह, उनकी पत्नी एवं बेटे कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते पांच दिसम्बर को उपचार के दौरान उनकी पत्नी का निधन हो गया था।

उन्होंने बताया कि सिंह बाद में कराई गई जांच में संक्रमणमुक्त पाए गए थे, लेकिन तबियत खराब होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन बुधवार को जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के निधन की खबर मिली, उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और बुधवार रात्रि करीब 10 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जा रहा है, जहां उसे उनके आवास पर अपराह्न दो बजे अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसके बाद बृहस्पतिवार को ही चार बजे लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार होगा।

सिंह का 27 फरवरी 1945 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जन्म हुआ था। वह पहली बार गोंडा सीट से 1977 में भारतीय लोकदल के टिकट पर सांसद चुने गए थे। इसके बाद वह 1991 और 1996 में भाजपा के सदस्य के रूप में बलरामपुर सीट से लोकसभा के लिए चुने गए।

वह 1980 से 1985 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। वह भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष तथा पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य थे। इसके अलावा वह लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के उपाध्यक्ष भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल