लाइव न्यूज़ :

भाजपा के पूर्व विधायक ने उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण से दस लाख लोगों की मौत होने का किया दावा

By भाषा | Updated: June 28, 2021 12:07 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 28 जून उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में दस लाख लोगों की मौत होने का सोमवार को दावा किया। हालांकि उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई आंकडें या दस्तावेज पेश नहीं किए।

पूर्व विधायक ने जिले के मुंडेरा स्थित अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दावा किया है कि प्रदेश में संक्रमितों की मौत की संख्या तकरीबन दस लाख है। इसके पहले पूर्व विधायक ने शनिवार को कहा था कि हर गांव में संक्रमण से कम से कम दस लोगों की मौत हुई है।

भाजपा नेता ने कहा कि बड़ी आबादी वाले गांव में यह संख्या कई गुना ज्यादा है और शहरों में भी भारी संख्या में लोगों की मौत हुई है। उन्होंने भाजपा में दूसरे दलों से शामिल होने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा , ‘‘भाजपा में समय के साथ बदलाव हो गया है और आउटसोर्सिंग कर आये दूसरे दल के नेताओं का दबदबा हो गया है। जिन्होंने राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए थे, आज वह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।''

पार्टी ने सिंह द्वारा लगातार दिए जा रहे सरकार विरोधी बयानों का संज्ञान लिया है, गोरखपुर में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के पार्टी विरोधी बयानों के मामले पर प्रदेश नेतृत्व कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि सिंह के विवादित बयानों की कतरनें उन्होंने एकत्र कर ली हैं और इसे प्रदेश नेतृत्व को भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन