लाइव न्यूज़ :

पूर्व भाजपा नेता खडसे को भोसरी जमीन सौदा मामले में ईडी ने तलब किया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:59 IST

Open in App

मुम्बई, 26 दिसंबर पूर्व भाजपा नेता एकनाथ खडसे ने शनिवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पुणे के समीप भोसरी में जमीन सौदे के सिलसिले में उन्हें 30 दिसंबर को पूछताछ के लिए अपने मुम्बई कार्यालय बुलाया है।

हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हुए खडसे ने इसी जमीन सौदे के संबंध में आरोपों से घिरने के बाद 2016 में देवेंद्र फड़णवीस नीत महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

आरोप है कि उन्होंने अपने परिवार द्वारा सरकारी जमीन की खरीद में अपने पद का दुरूपयोग किया।

खडसे ने पीटीआई भाषा से कहा कि उन्हें ई-मेल के माध्यम से ईडी से समन मिले हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और दामाद द्वारा किये गये इस जमीन सौदे की राज्य के सतर्कता ब्यूरो की पुणे और नासिक इकाइयों तथा आयकर विभाग ने भी जांच की लेकिन इन एजेंसियों ने चार करोड़ के इस सौदे में कुछ अवैध नहीं पाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने सभी एजेंसियों के साथ सहयोग किया और अब मैं ईडी कार्यालय भी जाऊंगा। ’’

खडसे अपने इस्तीफे के बाद लंबेसमय तक नाराज रहे थे क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि उन्हें पाक साफ करार दिया गया था भाजपा ने उन्हें दरकिनार कर दिया। वह भाजपा छोड़कर राकांपा में शामिल हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग