लाइव न्यूज़ :

भाजपा के पूर्व नेता भोयर अब एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:00 IST

Open in App

नागपुर, 23 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपने 34 साल पुराने संबंध को तोड़ने के एक दिन बाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व स्वयंसेवक और नागपुर के मौजूदा पार्षद रवींद्र भोयर ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी चुनावों के लिए स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भोयर का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से होगा, जिन्हें नागपुर से निवर्तमान एमएलसी गिरीश व्यास के स्थान पर उतारा गया है।

कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए भोयर की उम्मीदवारी की घोषणा सोमवार देर रात को की थी।

चार बार के पार्षद भोयर पिछले 34 साल से भाजपा से जुड़े हुए थे। उन्होंने 1997 में नागपुर के उप महापौर के रूप में कार्य किया था। उनके पिता प्रभाकर राव भोयर ने 1949 से 1956 तक आरएसएस के प्रचारक के रूप में कार्य किया था और आपातकाल के दौरान जेल गए थे। रवींद्र भोयर ने आरएसएस में विभिन्न पदों पर कार्य किया था।

रवींद्र भोयर ने कहा था कि उनके जैसे वरिष्ठ नेताओं को पिछले कुछ वर्षों से भाजपा में दरकिनार कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में भाजपा नेतृत्व द्वारा अलग-थलग कर दिया गया था, जिस कारण उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भोयर ने कहा था, ‘‘उनका परिवार 70 साल से अधिक समय से संघ से जुड़ा हुआ है, लेकिन मैं अपने स्वाभिमान के लिए भारी मन से भाजपा छोड़ रहा हूं। मैं अंत तक कांग्रेस के साथ रहूंगा।’’

महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव 10 दिसंबर को पांच स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों से छह सीटों के लिए होंगे। मौजूदा सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण यह चुनाव होगा।

मतगणना 14 दिसंबर को होगी।

छह सीटों में मुंबई से (2 सीट), और कोल्हापुर, धुले-सह-नंदूरबार, अकोला-सह-बुलढाणा-सह-वाशिम और नागपुर से एक-एक सीट खाली हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा